ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नए साल में लागू होगी सेवा शर्त नियमावली

PATNA: सूबे के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नए साल में शर्त नियमावली लागू हो जाएगी. तीन सदस्यीय कमेटी नियमावली तैयार करने मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: सूबे के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नए साल में शर्त नियमावली लागू हो जाएगी. तीन सदस्यीय कमेटी नियमावली तैयार करने में जुटी हुई है. 

इस कमेटी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग  के प्रधान सचिव शामिल हैं. नियमावली तैयार किए जाने के बाद  विधि विभाग से परामर्श लिया जाएगा और उसके बाद इसे लागू किया जाएगा. 

नियमावली में प्रावधान के मुताबिक हर नियोजित शिक्षक को पूरे सेवा काल में तीन प्रोन्नति का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही महिला शिक्षकों को 135 दिन के लिए मिलने वाला मातृत्व लाभ को बढ़ा कर 180 दिन कर दिया जाएगा. नियमावली को ड्राफ्ट कर अंतिम रुप दिया जा रहा है. प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों को सेवा शर्त नियमावली का लाभ मिलेगा.