ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोरोना इफेक्ट : नीतीश सरकार के फरमान पर BJP MLC ने उठाये सवाल, पूछा- क्या शिक्षकों को कोरोना से खतरा नहीं ?

PATNA : बिहार में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़े फैसले किए हैं. राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और पार्क बंद कर दिए गए हैं. लेकिन सरकार के फरमान पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़े फैसले किए हैं. राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और पार्क बंद कर दिए गए हैं. लेकिन सरकार के फरमान पर बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने सवाल खड़े कर दिए हैं. नवल किशोर यादव ने सरकार से पूछा है कि क्या कोरोनावायरस का असर शिक्षकों पर नहीं होता है.



बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है कि जब राज्य भर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए. लोगों को सामूहिक आयोजनों से दूर रखा जा रहा है. अधिकारियों और कर्मचारियों तक को कार्यालय में प्रतिदिन नहीं आने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है तो शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया किया जा रहा है. 


बिहार सरकार ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए जानवरों तक को सुरक्षित कर दिया है. पटना के चिड़ियाखाना से लेकर म्यूजियम तक को बंद रखने का आदेश दे दिया गया, लेकिन जिस स्कूल में बच्चे नहीं आएंगे वहां भी शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है. यादव ने कहा है कि आखिर शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रति इतना नकारात्मक रवैया क्यों रखते हैं.


नवल किशोर यादव ने सरकार के इस फरमान पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी एमएलसी ने पूछा है कि क्या कोरोना वायरस शिक्षकों के ऊपर अपना असर नहीं दिखाएगा, अगर शिक्षकों को भी कोरोना वायरस अपनी जद में ले सकता है तो सरकार को उनसे इतनी चिढ़ क्यों है.

टैग्स