ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश सरकार का एलान: कोरोना में काम कर रहे पुलिसकर्मियों और कोविड सेंटरों में तैनात कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा

PATNA : बिहार सरकार ने कोरोना के कहर के बीच काम कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ साथ कोविड सेंटर पर तैनात कर्मचारियों औऱ पदाधिकारियों को प्रोत्साहन भत्ता देने का एलान कर दिया है. सरकार

नीतीश सरकार का एलान: कोरोना में काम कर रहे पुलिसकर्मियों और कोविड सेंटरों में तैनात कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने कोरोना के कहर के बीच काम कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ साथ कोविड सेंटर पर तैनात कर्मचारियों औऱ पदाधिकारियों को प्रोत्साहन भत्ता देने का एलान कर दिया है. सरकार ने कहा है कि कोरोना के दौर में काम कर रहे डॉक्टरों औऱ मेडिकल कर्मचारियों को सरकार ने प्रोत्साहन भत्ता देने का फैसला पहले ही ले लिया था. लेकिन इस दौर में काम कर रहे दूसरे लोगों को भी प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है. लिहाजा उनके लिए प्रोत्साहन भत्ते का एलान किया गया है. 


पुलिसकर्मियो, कोविड सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों को भत्ता
सरकार की ओऱ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मचारी औऱ पदाधिकारी के साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों औऱ पुलिसकर्मियों को भी महामारी के इस दौर में प्रोत्साहित करना जरूरी है. प्रोत्साहन भत्ता से उनका मनोबल भी ऊंचा रहेगा. लिहाजा सरकार ने उनके लिए प्रोत्साहन भत्ता तय किया है.


400 से 600 रूपये प्रतिदिन प्रोत्साहन भत्ता
सरकार ने दो तरीके का प्रोत्साहन भत्ता तय किया है. जो वेतन स्तर-6 या उससे उपर के पदाधिकारी हैं उन्हें 600 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा. जो वेतन स्तर-5 या उससे नीचे के स्तर के कर्मचारी हैं उन्हें प्रतिदिन 400 रूपये का दैनिक भत्ता दिया जायेगा.


सरकार ने प्रोत्साहन भत्ता देने के लिए कुछ शर्तें भी तय की है. जानिये क्या हैं वे शर्त


-ये भत्ता सिर्फ नियमित सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा. यानि नियोजित औऱ अनुबंध पर बहाल कर्मचारी से लेकर शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

-ये भत्ता किसी अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में किसी कार्यदिवस में पूर्णकालिक तौर पर तैनात दंडाधिकारी या पर्यवेक्षक के साथ साथ पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को ही मिलेगा.

-किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को पूरे एक साल में मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता उनके एक महीने के मूल वेतन से ज्यादा नहीं होगा.

-ये भत्ता सिर्फ 31 जुलाई 2021 तक ही लागू होगा.

बिहार सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने ये पत्र निकाला है. उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन को पैसा उपलब्ध करायेगा जिससे प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा.

टैग्स