ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : 7 दिन के अंदर प्रवासियों को बिहार लाया जाएगा, टेस्टिंग स्पीड बढ़ाने का लक्ष्य

PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच नीतीश सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना महामारी को लेकर हाई लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले किये. जिन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच नीतीश सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना महामारी को लेकर हाई लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले किये. जिनमें 7 दिनों के अंदर अन्य राज्यों में फंसे वैसे बिहारियों को राज्य वापस लाने का इंतजाम करने को कहा गया है जो बिहार वापस लौटना चाहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर अन्य राज्यों के साथ-साथ रेलवे से समन्वय स्थापित कर 7 दिनों के अंदर प्रवासियों को बिहार लाने की व्यवस्था कर ली जाये.


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने पटना सहित राज्य के अन्य शहरों में फंसे ऐसे लोगों को वापस भेजने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, जो लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं जा पा रहे हैं. सरकार ने इसके लिए अधिकारियों को इंतजाम करने और गाइडलाइंस के अनुरूप SOP में प्रावधान करते हुए आगे कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि बाहर से आ रहे लोगों की रेंडम कोरोना जांच कराने की बजाय अब ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना टेस्ट कराने पर फोकस किया जाये. अधिकारियों को इसके लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. सरकार राज्य में कोरोना जांच की क्षमता बढ़ाने पर पूरा फोकस लगा रही है ताकि राज्य के अंदर कोरोना चैन को तोड़ा जा सके. 


मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग के दौरान सभी जिलों में कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर एक बार फिर से समीक्षा की है. साथ ही साथ बाहर से आ रहे लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रखंड और पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को निगरानी करने का जिम्मा दिया है. क्वारंटाइन सेंटर में साबुन, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर भी मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए हैं. 

टैग्स