ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बेरोजगारों को हर महीने दिए जाएंगे एक-एक हजार रुपये

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की इस बैठक में

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बेरोजगारों को हर महीने दिए जाएंगे एक-एक हजार रुपये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की इस बैठक में सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए तोहफा लेकर आई है. सरकार ने बिहार में 12वीं पास एक लाख युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता देने का फैसला लिया है. इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अपने आदेश में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को अगले पांच साल तक बढ़ा दिया है. 


इस योजना के तहत अब पहले की तरह 20 से 25 साल के 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार की खोज में मदद करने के लिए रोजगार भत्ता दिया जाएगा. इसके तहत लाभार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अधिकतम दो साल तक भत्ता उनके बैंक खाते में दिया जाएगा. खास बात यह है कि यह रकम केवल उन्हीं को दी जाएगी, जिन्‍होंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है. 


आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत साल 2017 में की गई थी. इसके तहत अभी तक पांच लाख से ज्यादा युवाओं को लाभ दिया जा चुका है. अभी तक युवाओं को 650 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है. सरकार के नए आदेश के बाद अब साल 2021 से 2026 तक हर साल 150 करोड़ के हिसाब से कुल 750 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है. 


इसके अलावा खास बात यह भी है कि अगर लक्ष्‍य से अधिक आवेदन आते हैं, जब भी उन्‍हें अस्वीकृत नहीं किया जाएगा. कागजात की जांच के बाद भत्ते का भुगतान लाभार्थी के बैंक‍ खाते में आरंभ कर दिया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी दिए जा सकते हैं. योजना को लेकर कोई जानकारी या सहायता लेनी हो तो इसके लिए सभी जिलों में जिला निबंधन और परामर्श केंद्र कार्यरत हैं.