ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे CM नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका

सिखों के दसवें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के मौके पर बिहार के CM नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और प्रदेश की तरक्की की कामना की।

GURU GOVIND SINGH KI JAYANTI
गुरु के दरबार में नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सिखों के दसवें श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व आज पूरे विश्व में हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। देशभर से सिख श्रद्धालुओं पटना सिटी पहुंचे हैं। 358 वें प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब गुरुद्धारा में महालंगर प्रसाद का शुभारम्भ हो गया है जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरु प्रसाद के रूप में लंगर चख रहे है। 


लंगर में 24 घंटे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भाव से लंगर चखाया जा रहा है। सेवादार निस्वार्थ होकर अपनी सेवा दे रहे है। कोई खाना बनाने में लगा है तो श्रद्धालुओं को खिलाने में लगे हैं।  महिलाएं रोटियां बनाने में जुटी है तो कोई सब्जी काटने में लगा है। सेवादारों की श्रद्धाभक्ति देखते ही बन रही है। 


गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के 358 वें प्रकाश पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु दरबार मे मत्था टेका और गुरु घर में बैठकर गुरुवाणी सुनी। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से उन्हें उपहार के रूप में सिरोपा भेंट किया गया। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने गुरु गोविंद सिंह महाराज से देश और राज्य में अमन चैन की दुआएं मांगी। इस मौके पर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


गुरु साहिब ने पूरी दुनिया को हक की आवाज उठाने के लिए और दुनिया को जुल्म के खिलाफ खड़े होकर लड़ना सिखाया. उनके पूरे जीवन से सच के राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है. इसलिए उन्हें सर्वंस दानी कहा जाता है। श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का जीवन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की अनुपम गाथा है। सत्यनिष्ठा, स्वाभिमान, राष्ट्र-प्रेम तथा सामाजिक समरसता से परिपूर्ण उनका जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायी है। गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे CM नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे CM नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका

 गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे CM नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता