ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश ने प्रवासियों से कहा- परदेस जाने की जरूरत नहीं, अब घर में ही मिलेगी रोजी-रोटी

PATNA : क्वारंटाइन सेंटर की बदहाली से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद इसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है. मुख्यमंत्री ने 10 जिलों के 20 क्वारंटाइन सेंटर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : क्वारंटाइन सेंटर की बदहाली से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद इसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है. मुख्यमंत्री ने 10 जिलों के 20 क्वारंटाइन सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निरीक्षण किया. नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रवासियों से बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिया कि घर में ही उनकी रोजी-रोटी का जुगाड़ किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को कहा है कि उन्हें प्रदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर वह चाहें तो वही यहीं रह सकते हैं और अपने हुनर का इस्तेमाल कर बिहार के विकास में भूमिका निभा सकते हैं. मुख्यमंत्री लगा कि राज्य सरकार लगातार इसके लोगों के साथ-साथ अन्य कामगारों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कार्य योजना बनाकर काम कर रही है. सरकार का मकसद घर में ही लोगों को रोजगार मुहैया कराने का है.


इस डिजिटल निरीक्षण के दौरान सीएम ने क्वारंटाइन सेंटर में भोजन, पानी, रसोई घर, लोगों की रहने की व्यवस्था और केंद्र में साफ़-सफाई को लेकर भी बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रवासियों ने कहा कि वह बाहर नहीं जाना चाहते हैं. बिहार में ही रहकर काम करना चाहते हैं.