ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

NITISH KUMAR : 'पिताजी ने अच्छा काम किया है उनको वोट दीजिए ...', CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कर दी बड़ी डिमांड; जानिए क्या है पूरी खबर

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने आज बख्तियारपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता से बड़ी अपील की है।आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है

NITISH KUMAR :
NITISH KUMAR SON
© NITISH KUMAR :
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार के बख्तियारपुर में बड़ा बयान दिया है। निशांत ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू और खुद के पिता नीतीश कुमार को वोट देने की अपील करते हुए कहा है कि हमारे पिताजी ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है ऐसे में आप अपना वोट जदयू और एनडीए को ही दें।  इसके बाद से इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज होना तय माना जा रहा है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पैतृक निवास स्थान बख्तियारपुर पहुंचे थे। यहां कम को एक राज्यकीय समारोह में शामिल होना था। इस दौरान उनके साथ बेटे निशांत कुमार भी साथ थे। इसी दौरान जब मीडिया के लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे से बातचीत की उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी यानी नीतीश कुमार ने काफी काम किया है ऐसे में इस साल विधानसभा का चुनाव है तो आप अपना वोट मेरे पिताजी को ही दें। इससे बिहार का और भी काफी विकास होगा। 


मालूम हो कि, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति से काफी दूर रहते हैं और किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम में काफी कम नजर आते हैं और राजनीतिक तौर पर उनका बयान भी नहीं आता है ऐसे में अब विधानसभा चुनाव से पूर्व उनका यह बयान सामने आना अपने आप में एक बड़ा संकेत बताया जा रहा है। क्योंकि, पिछले ही दिनों निशांत के राजनीतिक तौर पर एक्टिव होने की चर्चा सामने आई थी,हालाँकि एक कार्यक्रम में निशांत ने यह कहा था कि वह राजनीति करने में अधिक रुचि नहीं रखते हैं। 


गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार, पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों स्व० डुमर सिंह जी  शहीद नाथुन सिंह यादव जी , स्व० मोगल सिंह जी, स्व० पं० शीलभद्र याजी जी  एवं स्व० कविराज रामलखन सिंह 'वैद्य' जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों  भी मौजोद थे।