ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अचानक राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपा

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए जेडीयू कार्यकर्ता एक अणे मार्ग पहुंचे थे। तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन के लिए रवाना हो गए। किसी को इस बात की जानकारी

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए जेडीयू कार्यकर्ता एक अणे मार्ग पहुंचे थे। तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन के लिए रवाना हो गए। किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुख्यमंत्री गवर्नर से मिलने के लिए अभी राजभवन जाएंगे, क्योंकि उस वक्त राजभवन का गेट बंद था। जब मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे तो वहां हलचल मच गई। राजभवन के मेन गेट को खोला गया, जिसके बाद सीएम का काफिला अंदर गया।


मंत्रियों की सूची को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री मंत्रियों के बीच आवंटित होने वाले विभागों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे, जिसके बाद विभागों का वितरण किया जाएगा।


बता दें कि 20 नवंबर को बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ बीजेपी कोटे से 12 तो जदयू के कोटे से 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। वहीं चिराग पासवान का पार्टी लोजपा रामविलास से दो विधायक, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और MLC संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली। 


उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी RLM से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। अब इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होगा। विभागों की लिस्ट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे। उम्मीद जतायी जा रही है कि आज ही देर शाम तक सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो जाएगा।  

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट