ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: अब रविशंकर प्रसाद का पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, हतप्रभ सांसद ने तुरंत संभाला मामला...

Bihar Politics:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर चर्चा में आ गये.पटना के एक होली मिलन समारोह में वे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का पैर छूने के लिए झुके. जैसे-तैसे मामला संभला.

nitish kumar, ravishankar Prasad, holi Milan, patna news, bihar news, jdu news, bjp news, jdu, bjp, bihar politics,  नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, नीतीश कुमार पैर छूना, नीतीश कुमार होली मिलन समारोह, नी
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर चर्चे में आ गये. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद का पैर छूने के लिए झुक गये. हतप्रभ सांसद तत्काल एक्शन में आये और मामले को संभाला.

होली मिलन समारोह में हुआ वाकया

ये वाकया पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के होली मिलन समारोह का है. रविशंकर प्रसाद ने आज होली मिलन समारोह का आय़ोजन किया था. बीजेपी औऱ जेडीयू के तमाम बड़े नेता रविशंकर प्रसाद के होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. दोपहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और करीबी मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे थे.

रविशंकर के पैरों की ओर झुके नीतीश

इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया. इसके बाद तमाम नेता साथ चलते हुए कार्यक्रम के पंडाल के भीतर पहुंचे. सब आपस में बात कर ही रहे थे कि नीतीश कुमार अचानक से रविशंकर प्रसाद के पैरों की ओर झुके. उनके दोनों हाथ रविशंकर प्रसाद के पैरों की ओर जा रहे थे कि रविशंकर एक्शन में आये. 

रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद नीतीश सीधे खड़े हुए और फिर रविशंकर प्रसाद के साथ झूमते हुए गले मिले. वैसे, नीतीश कुमार को रविशंकर के पैरों की ओर झुकते देख आस-पास खड़े नेता सकते में आ गये थे. लेकिन रविशंकर ने मामला संभाला तो सबों ने राहत की सांस ली.

वैसे ये पहला मामला नहीं है जब नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर किसी नेता या दूसरे व्यक्ति का पैर छुआ हो. वे भरी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छू चुके हैं. जेडीयू की एक बैठक में उन्होंने ललन सिंह का पैर छू लिया था. ऐसे कई वाकये सामने आ चुके हैं औऱ इससे नीतीश कुमार के साथ साथ जेडीयू की भी खासी फजीहत हो चुकी है.