ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेडीयू कार्यालय में की जमकर तोड़फोड़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखने को मिली। जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
जेडीयू कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं से जुड़ी है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर से नाराज आक्रोशित जदयू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सामने आते ही जदयू कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखने को मिली। जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने टेबल पर रखे गये प्लेट को तोड़ डाला और जमकर तोड़फोड़ की और नारेबाज़ी की। आक्रोशित कार्यकर्ता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और उन्हें “चोर” बताया। 


जेडीयू कार्यकर्ता कार्यालय में लगे खाने का काउंटर पर रखे प्लेट और बर्तन को फेंक दिया। प्लेट को तोड़ डाला। नीतीश कुमार जिन्दाबाद के नारे लगाने लगाने लगे। वही ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय गांधी, अशोक चौधरी, संजय झा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गंभीर आरोप लगाये। कहा कि ये लोग चोर हैं बीजेपी के हाथों बिक गया। इन लोगों ने पार्टी को बर्बाद करके रख दिया है। पार्टी के अस्तित्व को खत्म करने का काम किया है। 


यहां कार्यकर्ता भूखे प्यासे है, गले से पार्टी नहीं उतर रहा है। हम लोग को खाना अच्छा लगेगा। और पार्टी दफ्तर में जेडीयू के कुछ दलाल लोग पार्टी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, भाजपा से मिले हुए हैं। ये लोग पार्टी दफ्तर में खाने का इंतजाम कर रखे हैं। टेबल पर खाने को सजाया गया था। जिसे हमलोगों ने तोड़ने का काम किया। ये लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते थे, राज्यसभा भेज कर जश्न मनाने की तैयारी में थे। तरह-तरह का पकवान बनाया गया था। पार्टी कार्यालय में टेबल पर सजाया गया था। 


जबसे हमलोगों को यह बात पता चला है तब से पानी गले से नहीं उतर रहा है और ये लोग पार्टी मनाने की तैयारी में थे। हमलोगों ने प्लेट और बर्तन को फेंक दिया। हमारे नेता को हटाकर ये लोग पार्टी करेंगे ऐसा हम होने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा ले जा रहे हैं, जो कही से भी उचित नहीं है। हमलोगों ने मेहनत कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मांगा था और बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को वोट दिया था। लेकिन पार्टी के कुछ नेता बीजेपी से मिलकर खेला कर दिया है। जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।#NitishKumar #JDU #RajyaSabhapic.twitter.com/P2oZNv1ynG

— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 5, 2026 e">


नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेडीयू कार्यालय में की जमकर तोड़फोड़नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेडीयू कार्यालय में की जमकर तोड़फोड़नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेडीयू कार्यालय में की जमकर तोड़फोड़

टैग्स