ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

नीतीश के करीबी मंत्री ने सरकार की कराई फजीहत, कोरोना से डरकर रेन कोट पहने पुलिसकर्मियों की तस्वीर साझा की

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच नीतीश सरकार लगातार उसपर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हाई लेवल बैठकों में शामिल होने वाले उन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच नीतीश सरकार लगातार उसपर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हाई लेवल बैठकों में शामिल होने वाले उनके सहयोगी मंत्री संजय कुमार झा ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है. जिसको लेकर सरकार की किरकिरी हो रही है. दरअसल संजय कुमार झा ने मैथिली भाषा में किशनगंज और दरभंगा जिले के पुलिसकर्मियों की तस्वीरों को शेयर करते हुए तारीफ वाला ट्वीट किया है.





संजय कुमार झा ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है. उसमें पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव के लिए एक पीपीई किट की बजाय रेन कोट पहने नजर आ रहे हैं. संजय कुमार झा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि रेनकोट को सुरक्षा कवच बनाने वाले इन पुलिसकर्मियों का सम्मान करते हुए लोग लॉक डाउन का पालन करें.



दरअसल संजय कुमार झा इन तस्वीरों को साझा कर पुलिसकर्मियों के कमिटमेंट को दिखाना चाहते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट ने सरकार की किरकिरी करा दी है. यूज़र लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि बिहार में पुलिस कर्मियों को क्या आप पीपीई किट मुहैया नहीं कराया जा सकता है. रेनकोट में पुलिसकर्मियों की हालत देखकर यूजर लगातार नीतीश सरकार पर तंज कस रहे हैं.



टैग्स