ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

नीतीश के बख्तियारपुर वाले घर पहुंची टीम, किया जा रहा है सेनेटाइजेशन

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तियारपुर स्थित पैतृक घर का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्यमंत्री के बख्तियारपुर स्थित घर पहुंची है. जहां पूरे इल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तियारपुर स्थित पैतृक घर का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्यमंत्री के बख्तियारपुर स्थित घर पहुंची है. जहां पूरे इलाके के साथ-साथ सीएम के घर को सैनिटाइज किया जा रहा है. बख्तियारपुर स्थित पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव पाए जाने के बाद सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है.


सीएम के बख्तियारपुर स्थित आवास पर तैनात चार जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. पटना पहुंचने पर जवानों की जांच कराई गई थी जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद जवानों के संपर्क और ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है. बीएमपी जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में सीएम के पैतृक आवास का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि पटना जिला का बाढ़ अनुमंडल कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. वहीं पटना के बीएमपी के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं.


बता दें कि पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़कर 46 हो गया है. पहली बार बीएमपी में 6 महिला सिपाही एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं.  कोरोना  पॉजिटिव की इस नई लिस्ट में पहली बार महिला सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय की भी चिंता बढ़ गई है. रविवार को बीएमपी के जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, उसमें दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल है. ये सभी बख्तियारपुर में  विशेष तौर पर सुरक्षा में तैनात थे. 

टैग्स