ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

नीतीश की लाचारी से डिरेल हुई JDU? उमेश कुशवाहा के खास ने कई शहरों के हिन्दू नामाकरण का ऐलान किया, पत्नी के हंगामे से चर्चा में आये थे

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के खास माने जाने वाले एक नेता ने बिहार के कई शहरों के नाम बदलने का ऐलान कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने पटना से सटे दो इलाकों का हिन्दू नामाकरण करने के लिए मुहिम चलायी है.

BIHAR POLITICS
कई शहरों के नाम बदलने का ऐलान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: कुछ सालों पहले की बात है, राजधानी पटना के पाटलिपुत्र अशोक होटल में एक महिला ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया था. महिला अपने पति पर  गंभीर आरोप लगा रही थी. जैसे-तैसे होटल के मैनेजमेंट ने मामले को शांत किया था. महिला ने जिस पति के कारनामों को लेकर होटल में हंगामा खड़ा कर दिया था, वह अब जेडीयू के नेता बन गये हैं. 


वे जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के खास बताये जा रहे हैं. पार्टी में उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष के खास नेता ने बिहार के कई शहरों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया है. वे मुस्लिम नाम वाले शहरों के हिन्दू नामाकरण का ऐलान कर रह हैं. ठीक वैसे ही जैसे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इलाहाबाद जैसे शहरों का नाम बदला है. 


हाजीपुर बने महावीरपुर, सोनपुर का नाम हरिपुर

अब नेता जी के बारे में भी जान लीजिये. जेडीयू के प्रदेश सचिव राहुल परमार ने पटना से ठीक सटे दो शहरों के हिन्दू नामाकरण का ऐलान किया है. जेडीयू ने राहुल परमार को सोनपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बना रखा है. राहुल परमार ने सोनपुर का नाम बदलने की मुहिम चलायी है. उन्होंने सोनपुर का नाम हरिपुर करने की मांग को लेकर अभियान चला रखा है. 


सिर्फ सोनपुर ही नहीं बल्कि वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर का भी नाम बदलने की मुहिम चलायी गयी है. राहुल परमार की ओर से हाजीपुर का नाम महावीरपुर करने की मांग की जा रही है. इसके लिए बकायदा परिवर्तन रैली की जा रही है. राहुल परमार ने सोनपुर के पर्यटक केंद्र में परिवर्तन रैली रखी है.


कौन हैं राहुल परमार?

राहुल परमार का नाम कुछ साल पहले चर्चे में आया था. बात 2016 की है जब पटना का होटल पाटलिपुत्र अशोक चालू था. इस होटल में अचानक से पहुंची एक महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया था. महिला ने अपने पति पर कई आरोप लगाये थे. होटल के रजिस्टर में राहुल परमार के होटल में रूके होने की बात दर्ज थी. मीडियाकर्मियों ने उस रजिस्टर की तस्वीरें भी खीचीं थी. होटल मैनेजमेंट ने बड़ी मशक्कत से महिला को शांत कराया था. महिला के पति का नाम राहुल परमार था. 


उमेश कुशवाहा ने जेडीयू में शामिल कराया

करीब दो साल पहले 2023 में जेडीयू की ओऱ से ये जानकारी दी गयी कि बीजेपी नेता राहुल परमार को पार्टी में शामिल कराया गया है. राहुल परमार बीजेपी में क्या थे, किस पद पर थे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी. इसके बाद राहुल परमार को जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बना दिया गया. पार्टी की नयी कमेटी में राहुल परमार को प्रदेश सचिव बनाने के साथ साथ सोनपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है.


नीतीश पर लिखी किताब

राहुल परमार दावा करते हैं कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किताब लिखी है. इस किताब का नाम भारतीय राजनीति के चाणक्य नीतीश कुमार है. वैसे पार्टी में वे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के खास माने जाते हैं. उमेश कुशवाहा के कारण ही उन्हें पार्टी में बिना कोई योगदान दिये प्रदेश सचिव का पद मिला है. चर्चा ये है कि वे अपने करीबियों के बीच ये भी दावा कर रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सोनपुर से विधानसभा चुनाव लड़वाने का भी भरोसा दिलाया है. जबकि सोनपुर सीट बीजेपी के हिस्से की सीट है और इस सीट से कई दफे बीजेपी के विधायक चुने जा चुके हैं.