ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Ram Navami 2025: कल धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी, CM नीतीश ने देश और प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनायें।

BIHAR POLITICS
रामनवमी की बधाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

Ram Navami 2025: रामनवमी सनातन धर्म का एक पवित्र और महत्त्वपूर्ण पर्व है, जो चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। देशभर में इसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। रामनवमी कल 6 अप्रैल दिन रविवार को है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व राष्ट्रीय एकता,अखण्डता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। देशभर में रामनवमी का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनायें। 


टैग्स