ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Nitish Cabinet Meeting: बढ़ते अपराध को लेकर फजीहत के बाद नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पटना में बढ़ाई गई पुलिस अधिकारियों की संख्या

PATNA: बिहार के साथ साथ राजधानी में पिछले कुछ महिनों से अपराध के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है। बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर है और सरकार की खूब फजीहत हुई है। अपराधियों पर नके

Nitish Cabinet Meeting: बढ़ते अपराध को लेकर फजीहत के बाद नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पटना में बढ़ाई गई पुलिस अधिकारियों की संख्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के साथ साथ राजधानी में पिछले कुछ महिनों से अपराध के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है। बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर है और सरकार की खूब फजीहत हुई है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डबल इंजन सरकार ने पटना में पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।


दरअसल, पूरे बिहार में अपराध चरम पर पहुंच गया है। राज्य के अन्य जिलों की बात तो छोड़िए सरकार की नाक के नीचे पटना में हर दिन हत्या, लूट और ब्लात्कार के साथ साथ अन्य संगीन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। 


अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को घेरने के कोशिश कर रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी सरकार पर अपराध को लेकर हमला बोलते रहे हैं। राजधानी पटना में बढ़ते अपराध को लेकर हो रही फजीहत के बाद सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है।


नीतीश सरकार ने पटना शहरी क्षेत्र में अंतर्गत शहरी विधि- व्यवस्था के सुदृढ़ करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक के 03 पद, पुलिस निरीक्षक के 03 पद, पुलिस अवर निरीक्षक के 09 पद, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के 18  और सिपाही के 120 पदों सहित पुलिसकर्मियों के कुल 153 पदों के सृजन को स्वीकृति दे दी है।