ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश कैबिनेट में 7 एजेंडा पर लगी मुहर, PMCH के डॉक्टर बर्खास्त

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 7 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट में पीएमसीएच के एक डॉक्टर को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 7 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट में पीएमसीएच के एक डॉक्टर को बर्खास्त करने का निर्णय भी लिया गया है. पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट इकाई के सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह सेवा को लंबे समय से गायब रहने को लेकर बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है. 


नीतीश कैबिनेट में इसके साथ ही कई अन्य एजेंडों पर भी मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में आपदा से निपटने के लिए कंटीजेंसी फंड में 150 करोड़ रुपये की एडवांस निकासी पर मुहर लगी है. पटना म्यूज़ियम के मोडिफिकेशन के लिए 158 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है. PMSY-II के तहत अररिया के सिकटी में T05 नेपाल सीमा झाला चौक से जागीर तक लिए 37.65 करोड़ स्वीकृत मिली है. 


नीतीश कैबिनेट में नवादा RWD कार्यपालक अभियंता रामचन्द्र गुप्ता को भी सेवा से बर्खास्त बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. दरभंगा में नया कोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया है. कोर्ट भवन 180 कैदी हाजत और एमिनिटीज बिल्ड़िंग भी बनेगा. इसके लिए कुल 35 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है.