ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 7 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 7 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश कैबिनेट ने आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई है उनमें पथ निर्माण विभ

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 7 एजेंडों पर लगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 7 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश कैबिनेट ने आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई है उनमें पथ निर्माण विभाग से जुड़े तीन प्रस्ताव जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़ा एक प्रस्ताव शामिल है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक प्रस्ताव और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से जुड़ा एक प्रस्ताव शामिल है. 


सरकार ने बिहार नगर पालिका भवन न्यायाधिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों के सेवा स्तर को लेकर प्रस्ताव पर आज मुहर लगा दी है. इसके अलावा बिहार में 18 वर्ष और इससे ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से पहले निकाले गए 1000 करोड़ रुपए में से परिचालन लागत मद में 169.25 करोड़ रुपए के व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई है. 


सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत गव्य विकास निदेशालय के अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक संवर्ग में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण अति और अन्य सेवा शर्तों के लिए नियमावली 2021 को स्वीकृति प्रदान की है. 


पटना के नेउरा और दानापुर इलाके में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. अब दानापुर और नेउरा रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए राशि को स्वीकृति दी गई है. केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत रोहतास जिले में सोन नदी पर पांडुका के पास एप्रोच रोड के साथ-साथ दो लेन वाले हाई क्वालिटी आरसीसी पुल के निर्माण के लिए भी 200 करोड़ 13 लाख की स्वीकृति दी गई है.