ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीतीश और तेजस्वी के कार्यक्रम में 15 मिनट गुल रही बिजली, अंधेरे में बैठे रहे सीएम और डिप्टी सीएम

PATNA : बिहार में इन दिनों बिजली की किल्लत से क्या आम और क्या खास सभी लोग परेशान हैं। राजधानी पटना में गुरुवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश और तेजस्वी के कार्यक्रम में 15 मिनट गुल रही बिजली, अंधेरे में बैठे रहे सीएम और डिप्टी सीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बिजली की किल्लत से क्या आम और क्या खास सभी लोग परेशान हैं। राजधानी पटना में गुरुवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे। सीएम और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही बिजली चली गई लिहाजा मंच पर अंधेरे में ही सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का स्वागत हुआ। इस दौरान अधिकारी मोबाइल की रोशनी में अपना काम करते दिखे।


दरअसल, गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को करना था। निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम पहुंचे लेकिन उनके आने से ठीक पहले बिजली कट गई। बिजली कटने के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फुलने लगे।


सीएम और डिप्टी सीएम मंच पर पहुंच चुके थे। ऐसे में अंधेरे में ही बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। करीब 15 मिनट तक इंडोर स्टेडियम में अंधेरा रहा। इस बीच सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा भी कि लाइट क्यों नहीं है। 15 मिनट बाद जब बिजली आई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान स्टेज पर सीएम ऑफिस से जुड़े अधिकारी मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए। बता दें कि बिहार में पिछले एक सप्ताह से ही केंद्रीय सेक्टर की तरफ से बिजली की कटौती की जा रही है। जिसके कारण शहरों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।

टैग्स