ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री: दिल्ली से लौटने के बाद निशांत ने मीडिया के सवालों का दिया जवाब

पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे, रोजगार वादे और विपक्ष के आरोपों पर भी दिया जवाब।

Bihar
विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज बुधवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के एक-एक सवालों का उन्होंने जवाब दिया। निशांत से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे? क्योंकि विपक्ष यह कह रहा है कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए निशांत ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। 


सभी लोगों ने यह घोषणा किया है कि पिता जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और वही मुख्यमंत्री भी बनेंगे। वहीं एसआईआर पर विपक्ष के वोट अधिकार यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का मामला है वो इस पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं देंगे। एसआईआर का मामला चुनाव आयोग ही देखेगी।


 वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि 22 अगस्त को पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं। मीडिया ने पूछा कि क्या इस बार फिर से बिहार को सौगात मिलेगा तब उन्होंने कहा कि बिहार को सौगात दे रहे हैं। मीडिया ने पूछा कि विपक्ष का कहना है कि पीएम मोदी बिहार आते हैं झूठ बोलकर चले जाते हैं पहले जो वादा किये है उसे तो पूरा कर दें, इस पर क्या कहेंगे? 


निशांत ने कहा कि हमलोगों ने 2020 में किया था कि 20 लाख को रोजगार देंगे तो 50 हजार लोगों को रोजगार दिये। फिर अभी वादा कर रहे हैं कि एक करोड़ को रोजगार देंगे। जो वादा किया था उससे ज्यादा ही कर रहे हैं। हम निरंतर बिहार का विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कामकाज को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से वे बिहार का विकास कर रहे हैं। शिक्षकों की बहाली हुई। 


महिलाओं को उन्होंने रिजर्वेशन दिया। शिक्षकों की बहाली फिर होने जा रही है। बिहार के विकास के लिए लगातार काम किये जा रहे हैं और आगे भी विकास का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में होता रहेगा। तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, निशांत ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, मुख्यमंत्री जी ठीक हैं।