ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

निकाय चुनाव: कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा दूसरे चरण का चुनाव, वोटिंग के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य

PATNA: बिहार में निकाय चुनाव को लेकर कल यानी बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। इसी बीच कोरोना को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं।कल होने वाले नगर न

निकाय चुनाव: कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा दूसरे चरण का चुनाव, वोटिंग के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में निकाय चुनाव को लेकर कल यानी बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। इसी बीच कोरोना को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं।कल होने वाले नगर निकाय के चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।इसे साथ ही काउंटिंग के दिन भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी डीएम को निर्देश जारी किया गया है। 


निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग और काउंटिंग के दौरान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के तरीकों पर जोर दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मतदाताओं और मतदानकर्मियों को मास्क, गलव्स और सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी डीएम को पत्र लिखकर कोविड 19 से संबंधित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया है।


दरअसल, चीन समेत दूसरे देशों में कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों को कोरोना से बचाव के उपाय करने और कोरोना के प्रति सतर्क रहने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार में भी सरकार सतर्क हो गई है। इसी बीच बोधगया में 11 विदेशियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने सरकार की नींद उड़ा दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश जारी कर दिया है कि दूसरे चरण का निकाय चुनाव कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा।