ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कवायद शुरू, अब नाप दिए जाएंगे घूस लेने वाले जिले में तैनात अधिकारी से लेकर कर्मचारी, सब पर ऐसे विजिलेंस रखेगा नजर

PATNA : मुख्यालय स्तर पर तैनात बड़े स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर निगरानी की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच अब जिलों में तैनात अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मुख्यालय स्तर पर तैनात बड़े स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर निगरानी की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच अब जिलों में तैनात अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों पर निगरानी ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है. 

सीएम के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अब निगरानी ब्यूरो के विशेष कोषांग जिलों के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों पर पैनी  नजर रखेंगे और उनपर शिकंजा कसेंगे. निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही मुख्यसचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया था कि जिलास्तरीय निगरानी कोषांग बनाया जाए और कलेक्ट्रेट स्तर पर उड़न दस्ते गठित किए जाएं. 

मुख्यसचिव के आदेश के अनुसार जिलों में निगरानी ने कोषांग गठन कर लिया है. खबर के मुताबिक अब जिलों में गठित यह दस्ता लागातार भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों पर नजर रखेगा और जरुरत के अनुसार कार्यवाई भी करेगा.