ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

निगम में हड़ताल का असर आज से पटना में दिखेगा, डाकबंगला चौराहे पर हड़ताली कर्मियों ने फैला दिया कचरा

PATNA : 15 सूत्री पुरानी मांगों के साथ पटना नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी कल यानि सोमवार से हड़ताल पर चले गए. चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से राजधानी पटना म

निगम में हड़ताल का असर आज से पटना में दिखेगा, डाकबंगला चौराहे पर हड़ताली कर्मियों ने फैला दिया कचरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 15 सूत्री पुरानी मांगों के साथ पटना नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी कल यानि सोमवार से हड़ताल पर चले गए. चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से राजधानी पटना में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. आज से पटना के अंदर इसका असर भी देखने को मिलेगा नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं. सोमवार को हड़ताल के पहले ही दिन में हड़ताली कर्मचारियों के तेवर आक्रामक दिखे कंकड़बाग अंचल कार्यालय में ताला जड़ चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने हंगामा किया.


फरवरी 2019 से लेकर अब तक 6 बार हड़ताल पर चतुर्थवर्गीय कर्मी जा चुके हैं. लेकिन सरकार से हर बार इन्हें केवल आश्वासन ही मिला है. 15 सूत्री मांगे पुरानी है. लेकिन सरकार हर बार केवल आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा देती है. इस बार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का कहना है कि किसी भी कीमत पर मांग पूरी हुए बगैर काम पर वापस नहीं आएंगे. उधर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को एजेंसी के कर्मियों का भी साथ मिल रहा है. सोमवार को पटना में कचरा उठा वाली गाड़ियां भी नहीं निकली तो आज हालात और खराब होंगे. 


निगम के हड़ताली कर्मियों ने ना केवल सफाई का कामकाज ठप कर दिया है. बल्कि बीती रात एक डाक बंगला चौराहे पर हड़ताली कर्मियों ने कचरा भी फैला दिया. रात के वक्त जब यातायात लगभग थम सा गया था तो डाक बंगला चौराहे पर कचरा फैला हुआ नजर आया. अमूमन सड़क पर इस तरह कचरा नहीं फैलता, जिस तरह डाक बंगला चौराहे पर गंदगी बिखरी उससे यह साफ है कि हड़ताली कर्मी अपना आक्रोश जता रहे हैं. निगम के सफाई कर्मी जब भी हड़ताल पर जाते हैं, अमूमन वह इस तरह की हरकत करते हैं.