ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : NH-80 पर हाइवा ने दिव्यांग को रौंदा, चक्के के नीचे दबकर मौत; परिजनों में मातम का माहौल

BHAGALPUR : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे की घटना में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य एक अंदर आए दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपु

BIHAR NEWS : NH-80 पर हाइवा ने दिव्यांग को रौंदा, चक्के के नीचे दबकर मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे की घटना में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य एक अंदर आए दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में एनएच 80 पर एक हाइवा ने दिव्यांग को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। अब गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम किया है। 


जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में एक दिव्यांग की मौत हो गयी। यह घटना कहलगांव थाना क्षेत्र की है जहां एक दिव्यांग को हाइवा ने कुचल दिया और मौके पर उसकी मौत हो गयी। अब इस सड़क हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। मृतक की पहचान आमापुर त्रिमुहान निवासी दिव्यांग आनंदी मंडल के रूप में की गयी है। यह घटना बुधवार सुबह की है। 


वहीं, घटना के बाद पुलिस ने शव को जब्त किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कहलगांव के आमापुर त्रिमुहान निवासी दिव्यांग आनंदी मंडल (60 वर्ष) को बुधवार की सुबह एक हाईवा ट्रक ने रौंद दिया जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी। आनंदी मंडल बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे अपने ट्राय सायकिल से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान त्रिमुहान से थोड़ी ही दूरी पर सामने से आ रहे एक हाईवा ट्रक (नंबर JH04AB/0317) ने उन्हें रौंद दिया। घटना स्थल पर ही दिव्यांग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवा ने बैक करने के दौरान पीछे खड़े दिव्यांग को रौंदा है। 


इधर, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीण ने एनएच 80 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया और सड़क जाम हटवाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे के बाद हाइवा का ड्राइवर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने उक्त हाइवा को जब्त कर लिया है।