ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna Traffic Route : पटना में ट्रैफिक की नई गाइडलाइन जारी, भारी वाहनों के लिए सख्त नियम लागू

Patna Traffic Route : पटना ट्रैफिक पुलिस ने ओल्ड और न्यू NH 139 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत बड़े वाहनों के परिचालन में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

Patna Traffic Route
ट्रैफिक की नई गाइडलाइन जारी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna Traffic Route : पटना ट्रैफिक पुलिस ने ओल्ड और न्यू NH 139 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत बड़े वाहनों के परिचालन में कई अहम बदलाव किए गए हैं। यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद लिया गया। इसके बाद ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने इस गाइडलाइन की पुष्टि की है। तो आइए जानते हैं क्या है नया गाइडलाइन। 


जानकारी के अनुसार, ओल्ड NH 139, जो नौबतपुर आरओबी के नीचे से एम्स गोलंबर फुलवारी शरीफ और अनीसाबाद की तरफ जाती है। अब वहां बालू और गिट्टी लदे ट्रकों का परिचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पटना शहरी क्षेत्र के चालान वाले ट्रकों को नौबतपुर ओल्ड NH-139 में एंट्री की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें चालान दिखाना होगा 


वहीं, इन ट्रकों को नौबतपुर आरओबी के नीचे से दाहिने मुड़कर बेलदारी चक के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, पटना शहरी क्षेत्र में इन ट्रकों को एम्स गोलंबर पर दिन के समय रोका जाएगा, जहां वे कतारबद्ध तरीके से सिंगल लेन में खड़े रहेंगे। न्यू NH 139 पर बड़े वाहनों का प्रवेश अब नौबतपुर आरओबी के नीचे से पटना शहर की ओर नहीं किया जाएगा। 


यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए खुलेगा। सभी बड़े वाहनों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही बेलदारी चक से गौरीचक और संपतचक होते हुए मसौढ़ी मोड़ की ओर जाने की अनुमति होगी। गांधी सेतु के लिए प्रवेश की संख्या भी निर्धारित की जाएगी, ताकि मसौढ़ी मोड़ और जीरोमाइल पर अत्यधिक दबाव न पड़े। 


इधर, इस नई गाइडलाइन से पटना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की कोशिश की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने इन परिवर्तनों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे शहर में वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाया जा सके।