ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि, NMC ने 44 अतिरिक्त PG सीटों को दी मंजूरी

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को NMC से 44 अतिरिक्त PG सीटों की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही PG सीटों की कुल संख्या 74 से बढ़कर 118 हो गई है। संस्थान में कम्युनिटी मेडिसिन, FMT और रेस्पिरेटरी मेडिसिन के नए PG कोर्स भी शुरू होंगे।

Patna News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अमहारा, बिहटा ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने संस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों की 44 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति के बाद संस्थान में PG की कुल सीटों की संख्या 74 से बढ़कर 118 हो गई है।





संस्थान के चेयरमैन एम. एम. सिंह (Chairman, NSMCH एवं Chancellor, Netaji Subhas University, Jamshedpur) तथा प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित (Principal) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।





इस उपलब्धि पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) कृष्ण मुरारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए 44 अतिरिक्त PG सीटों की स्वीकृति मिलना अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। यह केवल हमारे संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे राज्य के मेडिकल विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। हमारा प्रयास है कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।





NMC द्वारा जारी स्वीकृति के तहत विभिन्न विभागों में PG सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। इनमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी और एनेस्थीसियोलॉजी जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।





इसके अतिरिक्त, संस्थान को तीन नए विषयों में PG पाठ्यक्रम शुरू करने की भी मंजूरी मिली है। इनमें कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (FMT) तथा रेस्पिरेटरी मेडिसिन (टीबी एवं चेस्ट) शामिल हैं। इन तीनों विभागों में 4-4 PG सीटों की स्वीकृति दी गई है।





इस विस्तार से न केवल संस्थान की शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि बिहार सहित देशभर के मेडिकल स्नातकों को विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में भी यह महत्वपूर्ण योगदान देगा।





नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को संस्थान के निरंतर विकास, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।



उपलब्धि एक नजर में

- पूर्व में कुल PG सीटें: 74

- NMC द्वारा अतिरिक्त स्वीकृत सीटें: 44

- अब कुल PG सीटें: 118

- नए PG विभाग: 3

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता