ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

होली के दिन करीब दो दर्जन लोगों की मौत, बिहार के इन जिलों में पसरा मातम

होली के दौरान करीब दो दर्जन लोगों की जान चली गयी। होली की खुशिया अचानक गम में तब्दिल हो गयी। बिहार के मुजफ्फरपुर, मुंगेर, लखीसराय, सुपौल, बेगूसराय, गोपालगंज जिलों में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

BIHAR
घर में पसरा मातम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार में 14 और 15 मार्च दो दिन लोगों ने हर्षोउल्लास के साथ होली मनाई। लेकिन इन दो दिनों में होली के दौरान करीब दो दर्जन लोगों की जान चली गयी। होली की खुशिया अचानक गम में तब्दिल हो गयी। बिहार के मुजफ्फरपुर, मुंगेर, लखीसराय, सुपौल, बेगूसराय, गोपालगंज जिलों में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।


होली के दौरान बिहार के इन जिलों में विभिन्न घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गयी। कुछ लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई तो कुछ ही नदी में डूबने से जान चली गयी है। वही कुछ की आपसी झगड़ों में जान चली गयी है। बेगूसराय जिले में भी 3 अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की जान चली गयी। खरहट गांव के चार बच्चे होली खेलने के बाद गंगा नदी में स्नान करने गए थे। जहां दो किशोर डूब गए। वही बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में एक स्कूल की टंकी में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 


बेगूसराय में गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमहर टोल गढ़पुरा कुम्हारसौ गाँव निवासी आनंदी महतो के 45 वर्षीय पुत्र  किसान रंजीत महतो की मौत हो गई है। बताया जाता है कि खेत  पटवन के दौरान आज सुबह 6 बजे में बिजली की करंट लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि किसान अपने खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान उनके शरीर में बिजली का करंट सट गया और उनकी मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। मृतक के परिजनों का  रो-रो कर  बुरा हाल है।  होली पर्व को लेकर मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर  गया है। 


 गोपालगंज में चाकू लगने से युवक की मौत हो गयी है। सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना नगर थाना के नवादा गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  एसपी ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। अन्य अपराधीयो की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड-21 में NH-32E पर लटूरी शिव मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर होली के जश्न के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पूर्व मंत्री के पोते समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 


लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के पचेना गाँव में रामबालक यादव के 16 वर्षीय बेटे गोलू की हत्या कर दी गयी। समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय  संजन की सड़क हादसे में मौत हो गयी। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान से टकरा गई थी। मुंगेर में दो परिवारों का झगड़ा सुलझाने गए एएसआई पर हमला कर जान ले ली। वही मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। घटना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य की है। 


वही सकरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जजुआर थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। जबकि बेनीबाद थाना क्षेत्र में बागमती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मड़वन गांव में एक युवक की लाश पोखर से बरामद किया गया। मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के दहिला गांव में तालाब में नहाने गई चार युवतियों के पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में दो सगी बहनें शामिल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली के दिन इस घटना से घर में मातम छाया हुआ है। 

टैग्स