ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR BAND : बिहार सहित पटना की सडकों पर भी दिख रहा बंद का असर, इनकम टैक्स और डाकबंगला इलाके में आवागमन ठप

BIHAR BAND : बिहार में आज एनडीए ने बंद का आह्वान किया है. यह बंद कथित रूप से कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है

BIHAR BAND
BIHAR BAND
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR BAND : बिहार में आज एनडीए के तरफ से पीएम मोदी की मां के अपमान को लेकर बिहार बंद बुलाया है। ऐसे में आज सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। राजधानी पटना के डाकबंगला और इनकम टैक्स इलाके में सड़क पर भाजपा के कार्यकर्त्ता उतर गए हैं और आवागमन को ठप कर दिया है। यह लोग सड़क पर बैठकर कांग्रेस और राजद के लोगों को माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं। 


जानकारी हो कि, PM मोदी की मां के अपमान पर NDA द्वारा बिहार बंद बुलाने का असर दिखने लगा है। पटना के डाकबंगला और इनकम टैक्स इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम की है। इसी बीच छात्रों को लाने जा रही स्कूली बस को वापस लौटा दिया गया है। उन्हें दुसरे रास्ते से जाने को कहा जा रहा है। 


जानकारी हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में NDAआज बिहार बंद का ऐलान किया है। सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक बिहार बंद का ऐलान किया गया है। एनडीए की तरफ से कहा गया है कि यह बंद शांतिपूर्ण रहेगा। बिहार बंद के दौरान लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो अपनी दुकानें बंद रखें और घरों में ही रहें ताकि राजद-कांग्रेस को यह एहसास हो कि ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया गया है बल्कि यह 140 करोड़ लोगों का अपमान है।


मालुम हो कि राजद- कांग्रेस के मंच से किसी व्यक्ति के द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बोलने की विरोध में भाजपा और जदयू की ओर से बिहार बन्द् का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को करीब सुबह 7:30 बजे पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ-साथ नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल के अलावा दर्जनों एनडीए एलाइंस के नेता मिर्चाईबारी स्थित बजरंगबली चौक पर पहुंचे और टायर जलाकर विरोध जगाया । इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।


भाजपा नेता ने बताया कि यह बंद करीब दोपहर 12:00 तक चलेगी। वही बिहार बंद के क्रम में सड़क जाम होने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा । कटिहार- पूर्णिया,कटिहा-मनिहारी और कटिहार- गेड़ाबाड़ी सड़क पर वाहनों की लंबी कतार सुबह-सुबह देखी गई। बंद के क्रम में भागलपुर जाने वाले बस के यात्री भी काफी परेशान दिखे । बस चालक नहीं मिरचाईवादी, फुटानी चौक ऑफिस कॉलोनी के रास्ते भागलपुर जाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बहरहाल बंद के क्रम में प्रदर्शन और जगह-जगह पर आंदोलन जारी है।