ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

नए संकल्प-नए निर्माण के आधार पर होगा 7 निश्चय पार्टी-2, जेडीयू ने कहा- बिहार के सपने साकार होंगे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड ने इस बार के चुनाव में 7 निश्चय पार्टी-2 का लक्ष्य रख

नए संकल्प-नए निर्माण के आधार पर होगा 7 निश्चय पार्टी-2, जेडीयू ने कहा- बिहार के सपने साकार होंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड ने इस बार के चुनाव में 7 निश्चय पार्टी-2 का लक्ष्य रखा है. नीतीश की पार्टी उनके दूसरे ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर जनता के बीच जा रही है. जेडीयू ने ट्वीट कर लिखा है कि नए संकल्प नए निर्माण के आधार होंगे. 7 निश्चय-2 से बिहार के सपने साकार होंगे.


जेडीयू ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जो निश्चय किया है, उसे किसी भी हाल में पूरा किया जायेगा. सीएम नीतीश ने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है. जेडीयू ने ट्वीट किया है कि "बिहार में विकास के दौड़ते पहियों से, आती है सिर्फ एक पुकार, कहता है सारा बिहार, सबके हैं नीतीश।"



करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर के बाद नीतीश के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त चुनावी अभियान शुरू होने वाला है. आपको बता दें कि एनडीए के ये दोनों बड़े घटक दल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.



बिहार इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी 110, जनता दल यूनाइटेड 115, विकासशील इंसान पार्टी 11 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की थी.

टैग्स