ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नौटंकी करना बंद करें तेजस्वी यादव, चुनाव में ये काम नहीं आने वाला : JDU

PATNA : पेट्रोल-डीजल पर बिहार में सियासत गरमा गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल चला कर विरोध करने के बाद अब जेडीयू ने इसे नौटंक

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पेट्रोल-डीजल पर बिहार में सियासत गरमा गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल चला कर विरोध करने के बाद अब जेडीयू ने इसे नौटंकी करार देते हुए कहा है कि चुनाव में य़े सब काम नहीं आने वाला नहीं है।


जेडीयू प्रवक्ता और  बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि नौटंकी करने से अच्छा है कि पहले वे गोपालगंज जाते और जिनकी जमीन हड़प ली है उनसे माफी मांगते और उनकी जमीन वापस करते। इस गलती के लिए वे साइकिल यात्रा निकालते तो लगे हाथ पाप भी धुल जाता।उन्होनें कहा कि पेट्रोल -डीजल की कीमतों पर नौटंकी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के राजकुमार बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलते हैं, साइकिल चला रहे हैं और पीछे-पीछे बड़ी-बड़ी गाड़ियां चल रही है। ऐसे में विरोध की नौटंकी कर वे चुनाव जीतने की कवायद कर रहे हैं वे काम नहीं आने वाला है। 


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ  प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर आवास से अपना विरोध जताते हुए साइकिल पर निकले उनके साथ उनके बड़े भाई और विधायक तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जबतक  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं आएगी तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि से आमलोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभाव पड़ रहा है।  




गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल रखा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में भी मुद्दा बनाना चाहते हैं। जिसे लेकर वे आज प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए हैं। इसके पहले तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था। 


टैग्स