ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

अहमदाबाद फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

गुजरात के अहमदाबाद स्थित लोहा-इस्पात फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल नौतन के 19 वर्षीय मजदूर अरविंद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक लोहा-इस्पात फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी मजदूर अरविंद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।


मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी शिवजी सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार करीब छह माह पूर्व मजदूरी करने अहमदाबाद गया था। वहां वह एक लोहा-इस्पात फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि बीते 10 मई को फैक्ट्री में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें अरविंद समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 मई को अरविंद की मौत हो गई।


रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स