ब्रेकिंग
BIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

बिहार की महिला टीचर पर थी सगे मौसा की बूरी नजर, लंबे समय से कर रहा था परेशान, शिक्षिका के शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

Bihar news: नरकटियागंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने अपने मौसा पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए…

बिहार की महिला टीचर पर थी सगे मौसा की बूरी नजर, लंबे समय से कर रहा था परेशान, शिक्षिका के शिकायत पर पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले की रहने वाली है और नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है। नौकरी के दौरान वह नगर के शिवगंज मोहल्ले में अपने 55 वर्षीय मौसा वृजेश कुमार गुप्ता के घर पर रह रही थी, जो पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी हैं।


पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि होली के दौरान उसकी मौसी अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से चुप रही और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और आक्रामक हो गया। वह लगातार पीड़िता पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा और दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता था और मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का हवाला देकर उसे बदनाम करने की धमकी देता था।


लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने आरोपी का घर छोड़ दिया और किराये के मकान में रहने लगी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा और रास्ते में भी उसे परेशान करता था। इससे पीड़िता काफी भयभीत और तनाव में रहने लगी।


आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद उसका पति नरकटियागंज पहुंचा और आरोपी से बातचीत करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।


घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।


थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।