ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नालंदा में जज पर हमला: बिहार पुलिस बोली जज पर कोई हमला नहीं हुआ, एक दूसरे ड्राइवर के साथ हुई थी मारपीट-लूटपाट

PATNA: CM नीतीश कुमार के गृह जिले में जज पर हमले से भारी फजीहत के बाद बिहार पुलिस की सफाई आयी है. बिहार पुलिस ने कहा है कि जज साहब पर तो कोई हमला ही नहीं हुआ. एक दूसरी गाड़ी क

नालंदा में जज पर हमला: बिहार पुलिस बोली जज पर कोई हमला नहीं हुआ, एक दूसरे ड्राइवर के साथ हुई थी मारपीट-लूटपाट
First Bihar
3 मिनट

PATNA: CM नीतीश कुमार के गृह जिले में जज पर हमले से भारी फजीहत के बाद बिहार पुलिस की सफाई आयी है. बिहार पुलिस ने कहा है कि जज साहब पर तो कोई हमला ही नहीं हुआ. एक दूसरी गाड़ी के चालक के साथ जरूर लोगों ने मारपीट की और वहां फायरिंग की भी बात सामने आ रही है.


पुलिस की सफाई

बिहार के पुलिस मुख्यालय ने जज पर हुए हमले को लेकर सफाई दी है. पुलिस ने कहा है कि नालंदा के हिलसा में एडीजे-1 जयकिशोर दूबे गुरूवार की शाम कोर्ट से घर वापस लौट रहे थे. हिलसा के सूर्य मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी. जज के चालक ने जब दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की तो वे उलझ पड़े और ईंट से जज साहब की गाड़ी पर हमला कर दिया. इसमें उनकी सरकारी कार का शीशा टूट गया. इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को देकर जज अपने बंगले में चले गये.


पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वाकये के काफी देर बाद घटनास्थल पर कुछ अपराधियों ने एक गैस गाड़ी के चालक पंकज कुमार के साथ मारपीट की और पैसे लूट लिये. इस दौरान अपराधियों द्वारा गोली चलाने की भी बात सामने आयी है. पुलिस ने वहां से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक इस वाकये का जज के साथ कोई वास्ता नहीं है.


बिहार पुलिस के मुताबिक जज की गाड़ी की जांच एसडीओ और डीएसपी ने संयुक्त रूप से की है. इस जांच में पाया गया कि जज पर कोई हमला नहीं हुआ है. दो अलग अलग वाकये हुए हैं, जिनकी अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है.


हाईकोर्ट ने मांगा है स्पष्टीकरण

गौरतलब है कि गुरूवार को नालंदा के हिलसा में जज पर हमले की खबर आयी थी. इससे बिहार पुलिस की भारी फजीहत हुई थी. जज पर हमले की खबर के बाद पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बिहार पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है. कोर्ट को जवाब देने से पहले बिहार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई पेश की है.