ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

नालंदा खुला विवि के प्रति कुलपति प्रोफेसर कृतेश्वर प्रसाद का कोरोना से निधन

PATNA: नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर कृतेश्वर प्रसाद का निधन गुरुवार की शाम एक निजी अस्पताल में हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे। लंबे समय से प्राईवेट नर्सि

नालंदा खुला विवि के प्रति कुलपति प्रोफेसर कृतेश्वर प्रसाद का कोरोना से निधन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर कृतेश्वर प्रसाद का निधन गुरुवार की शाम एक निजी अस्पताल में हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे। लंबे समय से प्राईवेट नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था। इनका टर्म 10 मई 2021 तक नालंद खुला विश्वविद्यालय में था। इसके पहले प्रोफेसर प्रसाद मगध विवि के प्रतिकुलपति रहे थे। इन्होंने वहां फर्जी तरीके से पीएचडी करने वालों को पकड़ा था। 


वे पटना विवि में भूगर्भशास्त्र विभाग के अध्यक्ष भी रहे थे। इन्होंने पटना विधि के तत्कालीन कुलपति डॉ वाईसी सिमान्द्रों के समय पटना विवि के छात्रावासों को को कब्जे से मुक्त कराया था। पटना विवि में वर्ष 2012 में 28 साल बाद छात्र संघ चुनाव कराने में इनकी अहम भूमिका रही थी। इस समय वे प्रॉक्टर थे। इनके पिता डीएसपी थे। इनका सबसे अच्छा रिलेशन डॉल्फिन मैन के नाम से मशहूर आरके सिन्हा के साथ रहा था। ये एक अच्छे कुशल प्रशासक के तौर पर जाने जाते थे। इनके निधन पर भूगर्भ शास्त्र के शिक्षकों सहित पीयू के पूर्व अध्यक्ष डॉ रणधीर सिंह, अनिल कुमार, डॉ शेफाली रॉय, महासचिव अभय कुमार सहित कुलपति प्रो गिरीश चौधरी सहित नालंदा खुला विवि और पाटलिपुत्र विवि के शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।