ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नालंदा के एक मरीज ने 4 लोगों को किया पॉजिटिव, बिहार के 69 लोगों के साथ दिल्ली से पहुंचा था पटना, यहां देखिये सबकी लिस्ट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण आज पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं. भारत में भी हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं. इंडिया में 941 नए मरीजों के साथ देश में आंकड़ा 12 हजार स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण आज पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं. भारत में भी हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं. इंडिया में 941 नए मरीजों के साथ देश में आंकड़ा 12 हजार से अधिक हो गया है. बिहार में भी दो दिनों में 8 नए मामले सामने आये हैं, जिसके कारण सूबे में आंकड़ा 74 हो गया है. बिहार में आज बक्सर में तब्लीगी जमात से जुड़े दो पॉजिटिव केस सामने आये हैं.


बिहार के नालंदा में एक ताजा मामला सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. मामला यह है कि एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने अपने ससुर, पिता और पत्नी समेत 4 लोगों को कोरोना संक्रमित कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मरीज के कारण ही पटना के सुल्तानगंज इलाके में भी एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है. जो उसका ससुर बताया जा रहा है. पटना जिला प्रशासन के लिए एक बार फिर से चुनौतियां बढ़ गई हैं. जिसको देखते हुए पटना डीएम कुमार रवि की ओर से एक बड़ी जानकारी साझा की गई है.


पटना जिलाधिकारी ने बताया कि नालंदा के बिहारशरीफ का रहने वाला यह मरीज 22 मार्च को दिल्ली से पटना पहुंचा था. यह मरीज जिस फ्लाइट से दिल्ली से आया था, उसमें बिहार के 19 जिलों के कुल 69 लोग बैठे थे. पटना जिला प्रशासन की ओर से उन सभी लोगों की लिस्ट सभी 19 जिलों के डीएम को दी गई है. इस लिस्ट में यात्रियों के नाम, पता और मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं. जिसे साझा नहीं किया जा सकता है. हालांकि 19 जिलों के कुल 69 यात्रियों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है.

नालंदा के एक मरीज ने 4 लोगों को किया पॉजिटिव, बिहार के 69 लोगों के साथ दिल्ली से पहुंचा था पटना, यहां देखिये सबकी लिस्ट

टैग्स