ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क के किनारे स्थित नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में ह

नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क के किनारे स्थित नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के माध्यम से नाले से शव को बाहर निकाला गया। 


मृतक की पहचान इलाके के ही कल्लू चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है। बताया जाता है कि बीती रात शराब के नशे में धुत मृतक कल्लू चौधरी पेशाब करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बड़े नाले में जा गिरा। जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए और घटना की सूचना थाने को दी। 


जहां पुलिस की टीम ने सफाई कर्मियों की मदद से नाले से निकालने प्रयास किया लेकिन समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण रात के समय शव को निकला नहीं जा सका। वहीं सुबह में पुलिस की टीम ने फिर से निकालने का प्रयास किया। शव को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गयी। 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर यह आरोप लगाया की समय रहते खोजबीन की जाती तो कल्लू की जान बचायी जा सकती। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता