ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नगर विकास विभाग तक फैला कोरोना, कई अफसरों को किया गया क्वारंटाइन

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना का कहर अब नगर विकास एवं आवास विभाग तक पहुंच चुका है. इस डिपार्टमेंट के कई अफसरों को क्वारंटाइन कर दिया गया ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना का कहर अब नगर विकास एवं आवास विभाग तक पहुंच चुका है. इस डिपार्टमेंट के कई अफसरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. मंगलवार को सबको टेस्ट के लिए बुलाया गया है. विभाग की ओर से आर्डर जारी कर संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किया गया है.


नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से देर शाम एक आर्डर जारी किया गया है. इस आदेश के मुताबिक विभाग के कई अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले गया नगर निगम के डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के सीधे संपर्क में आये हैं. विभाग के मुताबिक 19 मई को मोहन श्रीवास्तव ने कई अफसरों और कर्मियों के साथ मुलाकात की है. ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने की संभावना जताई गई है.


विभाग के वैसे अधिकारी और कर्मी जो  डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव के टच में आये हैं. उन्हें फिलहाल होम क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही कोरोना टेस्ट के लिए उन्हें मंगलवार को दोपहर 1 बजे पाटलिपुत्र अशोका होटल में बुलाया गया है. बता दें कि मगध मेडिकल कॉलेज में ट्रूनेट मशीन से कोरोना की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसमें डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं.


उधर जिले में डिप्टी मेयर के पॉजिटिव मिलने के बाद निगम कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है. साथ ही कई वार्ड पार्षद के बीच असमंजस की स्थिति बनी है. क्योंकि शहर के विकास को लेकर एक सप्ताह से लगातार नगर निगम में बैठक की दौर चल रही थी. जिसमें डिप्टी मेयर सहित मेयर, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त कई पदाधिकारी सहित पार्षद भी मौजूद रहे है. ऐसे में लाजिमी है कि डिप्टी मेयर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सभी में हड़कंप का माहौल बना है.