ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar News : थाना से 200 मीटर दूर महिला से 15 ग्राम सोना झपट ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटने की घटना सामने आई है। थाना से महज 200 मीटर दूर हुई इस वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Bihar News : थाना से 200 मीटर दूर महिला से 15 ग्राम सोना झपट ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : मुजफ्फरपुर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता अनामिका कुमारी बीबीगंज स्थित आनंदपुरी मोहल्ले की रहने वाली हैं। वह रिक्शा से अपने मायके संजय सिनेमा रोड जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही रिक्शा ब्रह्मपुरा इलाके से संजय सिनेमा रोड की ओर मुड़ा, उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश मौके से निकल चुके थे। पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार अपराधी तेज रफ्तार में भागने में सफल रहे।


पीड़िता अनामिका कुमारी ने बताया कि उनके गले से छीनी गई चेन का वजन लगभग 12 से 15 ग्राम के बीच था। उन्होंने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। महिला का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करती है तो अपराधियों की पहचान संभव है।


घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।


सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पीड़िता को थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी गई है, ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।


सबसे अहम बात यह है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में बाइक सवार दोनों युवकों की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब इन फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि चेन स्नैचिंग की घटना की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।


शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई और चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।