ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर फैक्ट्री हादसे के बाद जागी सरकार, श्रम संसाधन विभाग कामगारों को देगा पहचान पत्र

PATNA : मुजफ्फरपुर नूडल्स फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद सरकार ने अब कामगारों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुजफ्फरपुर हादसे के दौरान कामगारों की पहचान में काफी परेशानी हुई। फैक्ट्री

मुजफ्फरपुर फैक्ट्री हादसे के बाद जागी सरकार, श्रम संसाधन विभाग कामगारों को देगा पहचान पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुजफ्फरपुर नूडल्स फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद सरकार ने अब कामगारों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुजफ्फरपुर हादसे के दौरान कामगारों की पहचान में काफी परेशानी हुई। फैक्ट्री में कामगारों का पूरा विवरण भी नहीं था। इसे देखते हुए श्रम संसाधन विभाग ने तय किया है कि अब कामगारों को पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा। 


फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कामगारों को परिचय पत्र देना अनिवार्य होगा। श्रम कानून के अनुसार फैक्ट्री या विभिन्न संस्थानों में काम करने वाले सभी कामगारों का अलग से विवरण भी होगा, ताकि दुर्घटना होने पर उनकी पहचान आसानी से हो सके। कामगारों के बारे में पूरी जानकारी अब फैक्ट्री संचालकों और संस्थानों को सरकार को भी देनी होगी। 


दरअसल, नए चार श्रम कोड में भी यह प्रावधान कि 10 से अधिक कामगार जिस फैक्ट्री या प्रतिष्ठान में हैं, वहां के कामगारों को परिचय पत्र दिलाना अनिवार्य है। इसमें फैक्ट्री के पंजीकरण संख्या और नाम लिखा होगा। साथ ही कर्मचारी का नाम, पिता का नाम और पता, रोजगार की प्रकृति भी लिखी रहेगी। नियमित हों या ठेका पर काम करने वाले, कामगारों के पहचान पत्र पर उनका विवरण रहेगा। फैक्ट्री संचालकों की ओर से उस परिचय पत्र पर हस्ताक्षर भी होगा।

टैग्स