ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR CRIME : बेलगाम अपराधियों ने JDU नेता को गोलियों से किया छलनी, इलाके में हड़कंप

BIHAR CRIME : गया में जदयू नेता महेश मिश्रा की हत्या कर दी गयी। बीती रात जब वे भोज खाकर लौट करे थे कि रास्ते में बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने जदयू नेता को गोलियों से छलनी कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के नेता पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह ताजा मामला गया से है जहां बेलागंज थाना क्षेत्र के चिराला पंचायत के चिड़िहारा बीघा गांव में अपराधियों ने बेलागंज जदयू महासचिव एवं उप मुखिया महेश मिश्रा की हत्या कर दी। 


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बीती रात करीब 9:00 बजे गोली से छलनी कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना बेलागंज पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा जहां रास्ते में उप मुखिया महेश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक जगह से भोज खाकर लौटने के दौरान उनकी हत्या की गयी है।