ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

BIHAR CRIME : घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सीने में गोली दाग उतारा मौत के घाट

BIHAR CRIME : अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। यहां सीने में गोली मारकर बदमाशों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया है।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। यहां सीने में गोली मारकर बदमाशों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्ठी की है। मृतक की पहचान 77 वर्षीय कौशल सिंह के रूप में की गयी है जो अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे और सुबह मृत अवस्था में पाए गए। नींद में ही अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


बताया जा रहा है कि परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्ठी में बुधवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 77 वर्षीय कौशल सिंह को बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी जब वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे। घर वालों को इस घटना की भनक भी नहीं लगी। सुबह जब सभी लोग जगे तो कौशल सिंह को मृत अवस्था में पाया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। 


इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पैसे लेनदेन के चलते बुजुर्ग की हत्या की बातें सामने आई है. फिलहाल मामले में सघन छानबीन किया जा रहा है। इधर घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे थे. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी में थी।