ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

सांसद ललन सिंह को खोजने पर मुंगेर में इनाम घोषित, पोस्टर जारी कर पूछा- किस बिल में छिपे हैं MP, ललन ने कहा- टूच्चे लगा रहे हैं आरोप

PATNA : बीजेपी के नेताओं को कोरोना के समय राजनीति नहीं करने की नसीहत दे रहे नीतीश कुमार के खास सिपाहसलार सांसद ललन सिंह अपने क्षेत्र में फंस गये हैं. क्षेत्र के एक नेता ने ललन

 सांसद ललन सिंह को खोजने पर मुंगेर में इनाम घोषित, पोस्टर जारी कर पूछा- किस बिल में छिपे हैं MP, ललन ने कहा- टूच्चे लगा रहे हैं आरोप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के नेताओं को कोरोना के समय राजनीति नहीं करने की नसीहत दे रहे नीतीश कुमार के खास सिपाहसलार सांसद ललन सिंह अपने क्षेत्र में फंस गये हैं. क्षेत्र के एक नेता ने ललन सिंह को खोज कर लाने वाले को एक लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया है. एक पोस्टर जारी हुआ है जिसमें पूछा गया है कि एमपी साहब किस बिल में छिपे हैं. इसके बाद वीडियो मैसेज जारी कर ललन सिंह ने कहा है कि टूच्चे लोग उनके खिलाफ आऱोप लगा रहे हैं. वे घर में रहकर भी लोगों की सेवा करने में लगे हैं.


ललन सिंह पर पोस्टर जारी 
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह के खिलाफ क्षेत्र में पोस्टर जारी हुआ है. पोस्टर में पूछा गया है-किस बिल में छिपे हैं सांसद महोदय. कोरोना से लोग मर रहे हैं औऱ बुरी तरह डर गये लोग अपने आदतन लापता सांसद को बेसब्री से खोज रहे हैं. किस बिल में छिपे हो? पोस्टर में ललन सिंह को खोज कर लाने वाले को एक लाख रूपये इनाम का एलान किया गया है.


पोस्टर पर भड़ेक ललन सिंह
इस पोस्टर की खबर मिलने के बाद सांसद ललन सिंह भडक गये हैं. उन्होंने कहा है कि टूच्चे लोग ऐसे आऱोप लगा रहे हैं. जरा उनसे पूछिये कि वे क्या कर रहे हैं लोगों के लिए. मैं तो जो कर रहा हूं वह लोगों के सामने है.


ललन सिंह की सफाई
सांसद ललन सिंह ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके वे बाहर नहीं निकल रहे हैं. क्योंकि उनके बाहर निकलने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा होगा. ललन सिंह ने कहा है कि वे लगातार अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उन्होंने पांच टीम बनायी है जो पूरे संसदीय क्षेत्र में घूम घूम कर गांव-गांव को सेनेटाइज कर रहे हैं. उसके लिए मशीन से लेकर केमिकल तक उपलब्ध कराया गया है. 


ललन सिंह ने कहा है कि उन्होंने डीएम से बात कर मुंगेर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा है. इस प्लांट से पाइप लाइन के जरिये सभी बेड कर ऑक्सीजन पहुंचाने को भी कहा है. ऑक्सीजन प्लांट के लिए उन्होंने सांसद फंड से पैसे जारी करने का भी पत्र लिख दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता