ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या

BIHAR CRIME : मुंगेर जिले में पिता ने अपने ही बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना बरियापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की बताई जा रही है। यहां बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता को मारने के लिए चाकू निकाला।

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा नहीं दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामना आ रहा है। जहां एक बाप ने बेटे की हत्या कर डाली है। इसके बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी हो कि, मुंगेर जिले में पिता ने अपने ही बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना बरियापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की बताई जा रही है। यहां बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता को मारने के लिए चाकू निकाला। अपने ऊपर हमला होते देख पिता ने बेटे से चाकू छिन लिया और फिर उसी के पेट में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पिता खुद पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक का नाम नीतीश कुमार के है। परिजन के अनुसार नीतीश कुमार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में घर आया और पिता विंदेश मंडल उर्फ कालू मंडल तथा छोटे भाई लालू कुमार के साथ मारपीट करने लगा। पिता ने मारपीट का विरोध किया तो नीतीश ने चाकू निकालकर पिता पर वार करना चाहा। इसके बाद पिता ने उससे चाकू छीनकर उसके ही पेट में वार कर दिया।


इधर,इस घटना के संबंध में बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता विंदेश मंडल ने थाने में आकर सरेंडर कर दिया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता विंदेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।