ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुकेश सहनी ने की लालू के स्वस्थ होने की कामना, कहा-करोड़ों लोगों की दुआओं में है दम, जल्द स्वस्थ होंगे लालू जी

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा। बुधवार की देर शाम बेटी मीसा भारती के साथ वे दिल्ली रवाना हुए। फिलहाल लालू यादव की हालत स्थित है। विकासशील इंस

मुकेश सहनी ने की लालू के स्वस्थ होने की कामना, कहा-करोड़ों लोगों की दुआओं में है दम, जल्द स्वस्थ होंगे लालू जी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा। बुधवार की देर शाम बेटी मीसा भारती के साथ वे दिल्ली रवाना हुए। फिलहाल लालू यादव की हालत स्थित है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुकेश सहनी ने कहा कि आज गरीबों के मसीहा के स्वस्थ होने के लिए करोड़ों लोग दुआ कर रहे हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि वे जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद से मिलेगे।  


पारस हॉस्पिटल में इलाजरत लालू प्रसाद एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया है। अब दिल्ली एम्स में ही उनका इलाज शुरू होगा। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री दिल्ली में ही मौजूद हैं। लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने की है। उन्होंने कहा कि दुआओं में काफी दम होता है। वे जल्द ही दिल्ली जाएंगे और राजद सुप्रीमो से मिलेगे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने वाले लालू प्रसाद को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।


सहनी ने कहा कि लालू जी का अलग अंदाज है कि आज करोड़ो हाथ उनके लिए एक साथ दुआ के लिए उठे हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर उनसे मिलेंगे। सहनी ने कहा कि लालू यादव जी से उन्हें राजनीति में काफी कुछ सीखने को मिला है, यही कारण है कि वीआईपी उनके ही विचारो को लेकर आगे बढ़ रही है।


इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति का ककहरा भी उन्हीं से सीखा हूं। उन्होंने कहा कि लालू जी हार नहीं मानने वाले रहे हैं।

टैग्स