ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सहनी ने डिप्टी CM की दावेदारी छोड़ी, NDA के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं पर BJP सख्त

PATNA : महागठबंधन में ज्यादा सीटों के साथ-साथ डिप्टी सीएम का पद मांगने वाले मुकेश सहनी एनडीए में एंट्री के साथ ही सुर बदलते नजर आए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी ने 11 विधानसभा की

सहनी ने डिप्टी CM की दावेदारी छोड़ी, NDA के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं पर BJP सख्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में ज्यादा सीटों के साथ-साथ डिप्टी सीएम का पद मांगने वाले मुकेश सहनी एनडीए में एंट्री के साथ ही सुर बदलते नजर आए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी ने 11 विधानसभा की सीटें और एक विधान परिषद की सीट देने का फैसला किया है लेकिन सहनी अब डिप्टी सीएम पद की दावेदारी से पीछे हट गए हैं. तेजस्वी यादव के सामने मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम पद की मांग रखी थी लेकिन बीजेपी के सामने उन्होंने यह मांग नहीं रखी है.


मुकेश सहनी ने कहा है कि महागठबंधन में उनके पीठ में छुरा घोंपा गया और महागठबंधन से बाहर होने के बाद बीजेपी ने उन्हें अपनाया है. ऐसे में यहां किसी शर्त का सवाल पैदा नहीं होता है. मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं और वही मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट हैं. लिहाजा यहां डिप्टी सीएम के दावेदार जैसी कोई बात नहीं है.


उधर भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए के खिलाफ बिहार में चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के सभी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी से बाहर माने जाएंगे. बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि एनडीए के उम्मीदवार ही आधिकारिक उम्मीदवार हैं और बाकी अगर कोई एनडीए से बाहर जाकर चुनाव लड़ते हैं तो उनका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है. संजय जायसवाल ने भी स्पष्ट किया कि पीएम मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं, अगर एनडीए के अलाव कोई भी उनकी तस्वीर उपयोग में लाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.