ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

‎वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी 11 अप्रैल को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल, यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई होगी तेज: देव ज्योति

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेकर यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई को मजबूत करेंगे।

बिहार न्यूज
निषाद आरक्षण की लड़ाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि सहनी उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई को और गति देने के लिए यूपी पहुंच रहे हैं। वे यहां कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से भी मुलाकात करेंगे। 


‎वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी 11 अप्रैल को यूपी की राजधानी लखनऊ जाएंगे और वहां आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा निषाद आरक्षण की लड़ाई को धार देंगे। 


‎राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी यहां निषाद आरक्षण की लड़ाई को और तेज करने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने निषाद आरक्षण को पिछले चुनाव के दौरान अनुशंसा की थी,  लेकिन उसके बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।  उस समय निषादों को सब्जबाग दिखलाया गया था।

‎उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह सवाल भी पूछेंगे कि जब यूपी में डबल इंजन की सरकार है तो आखिर निषादों को आरक्षण अब तक क्यों नहीं दिया जा सका।