ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

महराजगंज में अधिकारियों से मिले मुकेश सहनी, बोले- संविधान से ऊपर कोई नहीं, लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा हनन

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एएसपी और एसडीएम से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोकने और कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को उत्तर प्रदेश के महराजगंज में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और एसडीएम से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से पूरी तरह शांतिपूर्ण और संयमित रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग बाहर ही रहें और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रशासन से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।


मुकेश सहनी ने कहा कि यदि प्रशासन कानून और संविधान के अनुरूप कार्य करता, तो उन्हें अधिकारियों से मिलने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को बिना किसी ठोस कारण के हिरासत में लिया गया, होटल संचालकों पर दबाव बनाकर बुकिंग रद्द कराई गई तथा बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के उनके कार्यक्रम को बाधित किया गया।


 उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक कोई किराए की भीड़ नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और संविधान में विश्वास रखने वाले जागरूक नागरिक हैं। जनता को डराकर लोकतंत्र नहीं चलाया जा सकता और संविधान से ऊपर कोई नहीं है।


वीआईपी प्रमुख ने कहा कि सरकार जनता के बदलते जनादेश और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। इसी कारण उनके कार्यक्रमों में लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी तथा प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनसम्मत कार्रवाई की अपेक्षा करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्य और लोकतंत्र की जीत होगी तथा जनता की आवाज को किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकता।

टैग्स