ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार : संदिग्ध अवस्था में रेलवे इंजीनियर की मौत, पंखे से लटकती मिली डेड बॉडी

MOTIHARI : इस वक्त एक ताजा खबर मोतिहारी जिले से सामने आ रही है, जहां रेलवे के एक इंजीनियर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. इंजीनियर की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में पंखे से लटक

बिहार : संदिग्ध अवस्था में रेलवे इंजीनियर की मौत, पंखे से लटकती मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक ताजा खबर मोतिहारी जिले से सामने आ रही है, जहां रेलवे के एक इंजीनियर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. इंजीनियर की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में पंखे से लटकती हुई मिली है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


घटना मोतिहारी जिले की है, जहां रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम कर रहे रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई है. उनकी लाश को संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है. मृतक इंजीनियर की पहचान अमर सक्सेना के रूप में की गई है, जो बिहार के नालंदा जिले  के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वह कई दिनों से मोतिहारी के पीपरा कोठी थाना के जीवधारा इलाके में एक किराये के मकान में रहे थे.


मृतक इंजीनियर अमर सक्सेना अमर त्रिशूल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे. सोमवार को जब उनके साथियों ने उनेह कॉल किया तो कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन कोई भी रिस्पांस नहीं मिलने के कारण उन्हें शक हो गया. जब दोस्तों ने उनके घर जाकर देखा तो पंखे में फंदे से इंजीनियर अमर सक्सेना की डेड बॉडी लटकी हुई थी.


अमर के दोस्तों ने आनन फानन में इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. साथ ही पुलसीवालों को भी बताया गया कि ऐसी घटना हुई है. सूचना पाकर घटना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.