ब्रेकिंग
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवाल

मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, चेयरमैन बोले..नर्सिंग महज पेशा नहीं बल्कि पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है

पटना स्थित मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग सेवा के महत्व को पोस्टर, स्लोगन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

बिहार न्यूज
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सेवा का सम्‍मान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना स्थित मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग सेवा के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी.के. सिंह ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए विद्यार्थियों को सेवा भाव और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 


मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने मरीजों की सेवा, मानवता एवं समर्पण की भावना को नर्सिंग पेशे की पहचान बताया।


इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा, देखभाल एवं समर्पण के बिना चिकित्सा व्यवस्था अधूरी है। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को सेवा भाव, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने बताया कि मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विभिन्न मान्यता प्राप्त संस्थाओं एवं संबंधित परिषदों से संबद्ध होकर नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, लॉ, प्रोफेशनल एवं पैरामेडिकल सहित कई रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का सफल संचालन कर रहा है। संस्थान में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था एवं अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण एवं मानव सेवा की शपथ दिलाई गई। साथ ही संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, चेयरमैन बोले..नर्सिंग महज पेशा नहीं बल्कि पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है

मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, चेयरमैन बोले..नर्सिंग महज पेशा नहीं बल्कि पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है

मोना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, चेयरमैन बोले..नर्सिंग महज पेशा नहीं बल्कि पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है

टैग्स