ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

छोटे भाई की गिरफ्तारी की खबर सुन बड़े भाई की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

पटना के मोकामा निवासी रघुनंदन प्रसाद की गुजरात के अंकलेश्वर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि छोटे भाई की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

बिहार न्यूज
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: डॉक्टर अक्सर मरीज को यह सलाह देते हैं कि आप किसी तरह का टेंशन ना लें। लेकिन टेंशन है कि आ ही जाती है, जिसके चलते असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला पटना के मोकामा से जुड़ा हुआ है। जहां चिंतामणिचक मोहल्ला निवासी 54 वर्षीय रघुनंदन प्रसाद की हार्ट अटैक से गुजरात में मौत हो गयी। वो गुजरात के अंकलेश्वर में गार्ड की नौकरी कर रहे थे।


 लेकिन जैसे ही उन्हें फोन पर यह सूचना दी गयी कि उनके छोटे भाई को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, तब कुछ ही देर बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी। छोटे भाई की गिरफ्तारी की खबर से वो गहरे सदमें में चले गये और हार्ट अटैक से जान चली गयी। बताया जाता है कि उनके मोकामा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां से उनके छोटे भाई रंजन को गिरफ्तार किया गया। घर से एक पिस्टल, कारतूस और शराब बरामद किया गया। 


हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजनों ने सवाल भी उठाए और इसे साजिश करार दिया। परिजनों का कहना था कि एक जमीन को लेकर रंजन का विवाद चल रहा था। उनके यहां हथियार रखकर रंजन को झूठे केस में फंसाया गया। परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने रंजन को गिरफ्तार कर लिया। इस खबर की जानकारी जब रंजन के बड़े भाई को हुई तो वो यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाये और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

टैग्स